ड्राईफ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ड्राईफ्रूट्स में भी कुछ ऐसे मेवे हैं जो बेहतरीन सुपरफूड है। ड्राईफ्रूट में अखरोट एक ऐसा मेवा है जिसका सेवन सेहत पर जादुई असर करता है। ब्रेन की हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए अखरोट का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। यह याददाश्त को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
अखरोट में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अखरोट का सेवन हर सुबह खाली पेट किया जाए तो याददाश्त को स्ट्रॉन्ग बनाया जाता है। रोजाना अखरोट का सेवन करने से ब्रेन को एनर्जी और याददाश्त मजबूत होती है
अखरोट हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर तक कई बीमारियों में अखरोट फायदेमंद साबित होता है। जानिए अखरोट कौन सी बीमारियों को आसपास भी नहीं भटकने देता
खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे आजकल खाने-पीने में ऐसी चीजें शामिल हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं। इन चीजों को पूरी तरह डाइट से निकाल देना मुश्किल है। ऐसे में आप डाइट में अखरोट जरूर शामिल कर लें। अखरोट का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
हार्ट को रखे स्वस्थ अखरोट में ओमेगा-3 अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो एक हेल्दी फैट है। शरीर को फिट और हार्ट को मजबूत बनाने के लिए ओमेगा 3 बहुत जरूरी होता है। रोजाना अखरोट खाने से ओमेगा-3 की कमी को दूर और दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
भूलने की बीमारी से बचाए कई रिसर्च में पाया गया है कि अखरोट दिमाग को तेज और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। अखरोट में पोलिअनसैचुरेटेड फैट, पोलिफेनोल्स और विटामिन ई पाया जाता है, जो ब्रेन इंफ्लामेशन और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है और भूलने की बीमारी कम होती है।
पेट की बीमारियों को दूर करे रोजाना अखरोट खाने से पेट की बीमारी जैसे अपच, पेट फूलना, गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है। ये सारी परेशानी गट बैक्टीरिया के असंतुलन से पनपती हैं। अखरोट आपके गट माइक्रोबायोटा को सुधारने का काम करता है।
हाई ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल कई रिसर्च में पाया गया है कि अखरोट शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। हाई बीपी स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को पैदा करता है। अखरोट खाने से बीपी को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
अखरोट खाने का सही तरीका वैसे तो आप अखरोट को ऐसे ही फोड़कर खा सकते हैं। सर्दियों में अखरोट को आप बिना भिगोए खा सकते हैं। लेकिन कुछ लोग अखरोट की गर्म तासीर की वजह से इसे भिगोकर खाते हैं। इससे तासीर ठंडी हो जाती है। आप रात में 1-2 अखरोट पानी में भिगो दें और सुबह इन्हें अच्छी तरह से चबाकर खा लें।