गर्मी में छाया लहरिया का क्रेज, जानिए किस रंग और डिजाइन की बढ़ी है डिमांड 

जयपुरी लहरिया प्रिंट की डिमांड काफी है और सबसे ज्यादा लहरिया फ्यूजन डिजायन को पसंद किया जा रहा है। इसके लिए बंधेज के साथ लहरिया मिक्स को मैच किया जाता है, ताकि ड्रेस को ज्यादा परंपरागत लुक दिया जा सके।

बांधनी और लहरिया प्रिंट को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर गर्मियों के आते ही लहरिया को हर कोई बहुत पसंद करता है। इस प्रिंट में आपको एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक मिल जाएंगे। यह प्रिंट कैजुअल भी और ट्रेडिशनल भी। 

 बात दुल्हन की हो तो उन्हे हैवी वर्क वाले लहरिया ज्यादा लुभा रहे हैं। लहरिया में गोटा पत्ती के साथ कुंदन का मेल भी खूब पसंद किया जा रहा है। 

लहरिया साडिय़ों में मौसम को देखते हुए कई कलर्स भी आसानी से उपलब्ध हैं। गर्मी में ट्रेडिशनल के साथ सॉफ्ट कलर्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसलिए इनकी डिमांड भी अच्छी बनी हैं।

ट्रेडिशनल लुक : लहरिया के साथ कुछ अलग स्टाइल ट्राई करना चाहते हैं तो बंधेज का हाफ डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। बंधेज और लहरिया कॉबिंनेशन साड़ी को ट्रेडिशनल लुक देता है। लहरिया को बंधेज के अलावा दूसरे प्रिंट्स के साथ भी मैच किया जा सकता है। 

गोल्डन वर्क : गोल्डन वर्क हमेशा ही महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय होता है। और लहरिया साड़ी में गोल्डन वर्क में महिलाओं की च्वाइस हैवी वर्क को लेकर कम ही होती है। वे ऑफिस वर्क साड़ी को लेकर सिंपल और प्लेन साडिय़ां ही पसंद करती हैं। लिहाजा गोल्डन और प्लेन लहरिया ट्राई किया जा सकता है।

गोटा वर्क : लहरिया साडिय़ों में गोटा पत्ती वर्क हमेशा खास होता है। इसे ट्रेडिशनल लुक देने के लिए गोटा पत्ती वर्क की डिजाइन के साथ पचरंगा, मोठड़ा और डबल धारी पैटर्न पसंद किया जाता है।

बंधेज लहरिया: इस लहरियां में महिलाओं की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ज्यादातर महिलाएं इसमें लाल, पीले रंग की सांड़ी खरीदती है। इसमें फ ूल पत्तियों का डिजाइन या चौकोर आकृति का डिजाइन भी दिया जाता है। जो इसको और भी सुंदर बना देता है। 

पंचरंगी लहरिया: यह पांच रंगों से मिलकर बनाया जाता है। आजकल इसमें पांच रंगों को कुंदन और मेंकारी से सजाया जाता है। 

बारीक लहरिया: जॉजर्ट से निर्मित हल्के और महीन कपड़े पर यह लहरिया बारीक-बारीक लाइनों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। 

गोटा पट्टी लहरिया: लहरिया से साड़ियों में गोटा वर्क खास होता है। इनमे पचरंगा, मोठड़ा और डबल धारी पैटर्न काफी पसंद किए जा रहे है। तीज के हिसाब से यह सबसे बेहतर विकल्प है। 

गोल्डन वर्क के साथ : लहरिया के साथ आजकल नए नए आविष्कार किए जा रहे है। सूट, दुपट्टा, राजपूती पोशाक या साड़ी लहरिया के साथ गोल्डन वर्क काफी अच्छा लगता है।