Friday, March 29, 2024
HomeहरियाणाWeather Update: हरियाणा में अगले 48 घंटे बारिश का येलो अलर्ट, इन...

Weather Update: हरियाणा में अगले 48 घंटे बारिश का येलो अलर्ट, इन 6 जिलों में होगी ओलावृष्टि

Haryana weather update: कड़ाके की ठंड के बीच हरियाणा में आज से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की और तेजी बारिश के आसार को देखते हुए येलो अलर्ट है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ओलावृष्टि की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में कल 24 जनवरी व 25 जनवरी को बादलवाई तथा कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है तथा 26 व 27 जनवरी को भी बदलवाई रहने तथा उत्तर हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। परंतु इसके बाद एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बन रही है जिसका प्रभाव राज्य में 28 व 29 जनवरी को गरज चमक व हवाएं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान उत्तर हरियाणा के कुछ एक जिलों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।

तापमान में वृद्धि
हरियाणा में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 24 घंटे के मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो झज्जर का न्यूनतम तापमान 5.3 रिकॉर्ड किया गया। अंबाला का न्यूनतम तापमान में 7.6, करनाल का 7.0, कुरुक्षेत्र का 7.7 और भिवानी जिले का न्यूनतम तापमान 8.7 रिकॉर्ड किया गया।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular