Friday, April 19, 2024
HomeपंजाबHoli Weather Update: आज होली के दिन हरियाणा-पंजाब में बरसेंगे बादल, पढ़ें...

Holi Weather Update: आज होली के दिन हरियाणा-पंजाब में बरसेंगे बादल, पढ़ें मौसम रिपोर्ट

Haryana Punjab Weather Today: मार्च महीने की शुरुआत से ही हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोगों का इन दिनों गर्मी से बुरा हाल है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने आज होली के दिन देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में आज बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबूदी हो सकती है। दक्षिण हरियाणा में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव आने से तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। होली के दिन मौसम मिलाजुला रहेगा।

हरियाणा-पंजाब के प्रमुख शहरों में तापमान
चंडीगढ़: 17 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर: 17.06 डिग्री सेल्सियस
पटियाला: 16.06 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना: 27.04 डिग्री सेल्सियस
अंबाला: 16.4 डिग्री सेल्सियस
हिसार: 16.8 डिग्री सेल्सियस
करनाल: 15.4 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पुणे सहित महाराष्ट्र के कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मुंबई, पुणे, अहमदनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पुणे में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक था। जबकि अधिकतम पारा 33.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो औसत से एक अंक कम था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular