Friday, April 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशWeather Update: उत्तर भारत में कोहरे की चादर और कंपकंपाती ठंड, हरियाणा...

Weather Update: उत्तर भारत में कोहरे की चादर और कंपकंपाती ठंड, हरियाणा में इस दिन बारिश की संभावना

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। घने कोहरे और न्यूनतम तापमान के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। सेटेलाइट इमेज में एक कोहरे की चादर पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैली हुई है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आगे जानें हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम…

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गहरी धुंध या घना कोहरा छाया रहा तथा कुछ एक स्थानों पर दृश्यता 200 से 500 मीटर तक आंकी गई। आज ज्यादातर क्षेत्रों मे कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। आज 7 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान अर्थात दिन का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है तथा इससे पहले 3 जनवरी को भी दिन का तापमान 10.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में 2 जनवरी को 9.9, 5 जनवरी को 8 तथा 9जनवरी को 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज रात्रि तापमान अर्थात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

हरियाणा के मौसम का हाल
हरियाणा के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में हवा में बदलाव उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवायों से पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है तथा रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी आने की भी संभावना है परंतु दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। परंतु 10 जनवरी को आने वाले एक और पश्चिमिविक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तरपश्चिमी जिलों में 11 जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular