हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने एक महिला को अपने हेलमेट से मारा, क्योंकि उसने अपनी बाइक पर बैठने से इनकार कर दिया था। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुरुग्राम के एसीपी मनोज ने घटना में बारे में बताया कि कमल नाम के एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को बाइक पर साथ ले जाने से मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जांच चल रही है।
#WATCH | Haryana: CCTV footage of a man named Kamal hitting a woman with his helmet after she refused to ride on his bike. pic.twitter.com/Az3MWRKKWo
— ANI (@ANI) January 6, 2023
आरोपी की पहचान कमल के रूप में हुई है। महिला कमल के पड़ोस में रहती है। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के ऑटो से उतरने के बाद कमल उसके पास आया और दोनों में बहस हो गई। हालांकि, कुछ सेकेंड बाद उसने अपने हेलमेट से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। जल्द ही कुछ स्थानीय लोगों ने आगे आकर कमल को दबोच लिया और महिला को बचा लिया।