Thursday, April 25, 2024
Homeदुनियाएक छींक रोकने से फटी दिमाग की नसें 

एक छींक रोकने से फटी दिमाग की नसें 

Viral News: कई बार ऐसा होता है हम बहुत लोगों के बीच रहते हैं तो आने वाली छींक को रोकने की कोशिश करते हैं। सबके सामने छींकने पर शर्मिन्दगी महसूस होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं छींक को कभी नहीं रोकना चाहिए ये काफी खतरनाक होता है। अमेरिका में (Viral News) एक शख्स को बार-बार छींक आ रही थी। उसने परेशान होकर अपनी छींक को रोकने की कोशिश की। इसके बाद अचानक से इतनी बड़ी छींक आयी कि उसके दिमाग की नसें फट गई। ब्रेन में ब्लीडिंग होने लगी।

अमेरिका के अलबामा शहर के रहने वाले 26 वर्षीय सैम मेसीना (Sam Messina) ने बताया कि मैं बेड पर लेटा हुआ था। मुझे बार-बार छींक आ रही थी। मैंने छींक रोकने की कोशिश की। अचानक से मुझे इतनी तेज छींक आयी कि  ब्रेन की नसों में विस्‍फोट सा हुआ और धमन‍ियां फट गईं। छींक इतनी तेज थी कि मेरे ब्रेन में ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद मैं बेहोश हो गया।

एक हफ्ते में तीन सर्जरी (Viral News)

सैम मेसीना ने बताया कि बेहोश होने से पहले उन्होंने अपनी मां और गर्लफ्रैंड को फोन करके सब बताया। इसके बाद वो सैम को अस्पताल लेकर पहुंचे। सैम की हालत बहुत खराब हो गई थी। उनके ब्रेन से खून बह रहा था। एक हफ्ते में सैम मेसीना की तीन बार सर्जरी हुई। उनको 27 टांके लगे। महीने भर अस्‍पताल के आईसीयू में बिताना पडा तब जाकर हालत में सुधार हुआ। अभी भी हालात बहुत नहीं सुधरे हैं। कभी कभी चक्‍कर आ ही जाता है।

बता दें कि छींक रोकना बेहद खतरनाक हो सकता है। छींक को रोकने से शरीर के दूसरे पार्ट्स पर बुरा असर पड़ता है।जब हम छींक रोकते हैं तो वो प्रेशर हमारे नाक या गले की कोशिकाओं पर दबाव डालकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार इसका असर दिमाग पर भी हो जाता है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular