Wednesday, April 24, 2024
Homeखेल जगतVinod Kambli : पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबले पर पत्नी को पीटने का...

Vinod Kambli : पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबले पर पत्नी को पीटने का आरोप

Vinod Kambli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रह चुके विनोद कांबले (Vinod Kambli) एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। कांबले की पत्नी ने पुलिस में उनके खिलाफ नशे में धुत्त होकर मारपीट और गाली-गलौज करने का शिकायत दर्ज करवाई है। पत्नी की शिकायत पर विनोद कांबले के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

कुकिंग पैन का हैंडल पत्नी पर फेंका :Vinod Kambli

विनोद कांबले की पत्नी एंड्रिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि विनोद कांबली ने उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंककर मारा जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई। कांबली की पत्नी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में कदम रखा और पत्नियां को गालियां देनी शुरु की।

https://twitter.com/ANI/status/1622074435963600896?s=20&t=ZYhPbhZzHsooM22pcpCz1A

बेटा बना गवाह 

विनोद कांबले के खिलाफ  IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। विनोद कांबले और उनकी पत्नी एंड्रिया के बीच झगड़े का गवाह उनका 12 साल का बेटा बना है। दोनों के बीच हुए झगड़े को देखकर उनका बेटा डरा और सहमा था।

विनोद कांबले की पत्नी एंड्रिया

पत्नी और बेटे को गालियां देते हैं कांबले 

कांबली की पत्नी एंड्रिया ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा, वह मुझे डराते-धमकाते हैं। मुझे और मेरे बच्चे को गालियां देते हैं, यहां तक कि वो हमें मारते भी हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पास आने से पहले विनोद कांबली की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल में इलाज कराया था। इसके बाद कांबली की पत्नी एंड्रिया पुलिस स्टेशन आईं और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

Hyderabad Attack:हैदराबाद को उड़ाने की बड़ी साजिश हुई नाकाम

https://garimatimes.in/hyderabad-attackbig-plot-to-blow-up-hyderabad-failed/

आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब विनोद कांबले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। इससे पहले भी पिछले साल फरवरी में विनोद कांबले को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब कांबले ने शराब के नशे में अपनी गाड़ी से किसी और की गाड़ी में टक्कर मार दी थी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular