Friday, April 19, 2024
Homeखेल जगतविनेश फोगाट के WFI के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, धरने पर पहलवान,...

विनेश फोगाट के WFI के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, धरने पर पहलवान, जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शर्मा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। भारत के शीर्ष पहलवानों ने महासंघ के कामकाज के तरीके के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। धरने में बजरंग पुनिया, संगीता फोगट, सोनम मलिक, अंशु मलिक समेत 30 से अधिक पहलवान शामिल हैं।

रतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा, महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का शोषण किया गया है। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके।किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।

बजरंग पूनिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो और रेस्लिंग को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है।

WFI के अध्यक्ष ने विनेश फोगाट के आरोप को बताया बेबुनियाद
अपने ऊपर लगे आरोपों को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बेबुनियाद बताया। उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। कोई पीड़ित है तो सबूत के साथ मेरे सामने आए। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा। शरण ने कहा, क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो। यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा।

खेल मंत्रालय ने लिया एक्शन
पहलवानों के धरने के बाद अब खेल मंत्रालय एक्शन में नजर आ रहा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं सहित पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया। यह भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) में आयोजित होने वाला था जिसमें 41 पहलवान और 13 प्रशिक्षक और सहायक कर्मचारी भाग लेते।

स्वाति ने कहा-तुरंत न्याय होना चाहिए
DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचीं। स्वाति मालीवाल ने कहा, “हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है और केंद्र सरकार के यूनियन खेल मंत्रालय को नोटिस दिया है। इस केस में तुरंत न्याय होना चाहिए।” रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और जितने भी कोच के नाम सामने आ रहे हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि इस आदमी(WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह) के खिलाफ FIR दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular