हरियाणा के यमुनानगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां 4 बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला का अपहरण करने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने और शोर मचाने के बाद बदमाश भाग गए। कार में बैठी महिला को अगवा करने की कोशिश की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो महिला जिम गई हुई थी और जब वह वर्कआउट करके निकल रही थी तो कार में भी चार लोग सवार हो गए। बदमाशों के अपनी कार में बैठने के बाद महिला ने जमकर विरोध किया, जिसके कारण कुछ सेकेंड बाद ही बदमाशों को भागना पड़ा। खबरों के मुताबिक, चारों बदमाश महिला को अगवा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नाकाम रहे। जबकि, बताया जा रहा है कि चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
#WATCH | Caught On Camera: Miscreants tried to kidnap a woman in Haryana's Yamuna Nagar city yesterday
After doing gym, the woman sat in her car. 4 people came & entered her car & tried to kidnap her. One accused has been caught. Probe underway: DSP Kamaldeep Singh, Yamuna Nagar pic.twitter.com/XvuN22yfWy
— ANI (@ANI) January 1, 2023
घटना की रिपोर्ट यमुनानगर थाने में की गई है। यमुनानगर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के अनुसार, कथित तौर पर चार लोग महिला की कार में घुसे और उसका अपहरण करने की कोशिश की। डीएसपी ने कहा, “जब वह जिम के बाद अपनी कार में बैठी तो चार लोगों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि आरोपी पुरुषों की मंशा जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले की जांच चल रही है।