Tuesday, April 16, 2024
Homeदिल्लीWeather Update: 19 जनवरी से बदलेगा मौसम, इस दिन हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, दिल्ली...

Weather Update: 19 जनवरी से बदलेगा मौसम, इस दिन हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, दिल्ली में होगी बारिश

IMD Weather forecast Today: हरियाणा, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 18 जनवरी और 20 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी से समाप्त होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रही।

आज 18 जनवरी के दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर और पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद वहां से पश्चिम की तरफ बह रही बर्फीली हवाएं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। हरियाणा के कई इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश/बर्फबारी शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, 23 और 24 जनवरी के दौरान जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन्हीं दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular