Friday, December 8, 2023
Homeहरियाणादो पहलवानों में हुआ प्यार, प्रेम विवाह के बाद जान को खतरा,...
- Advertisment -

दो पहलवानों में हुआ प्यार, प्रेम विवाह के बाद जान को खतरा, हाई कोर्ट पहुंचा केस

चंडीगढ़। हरियाणा के चरखी दादरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल चरखी दादरी निवासी शादीशुदा हिंदू पहलवान ने भोपाल निवासी मुस्लिम नाबालिग रेसलर लड़की से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने पंजाब के जिला मोहाली के नयागांव में निकाह कर सुरक्षा के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने बताया कि लड़की मुस्लिम समुदाय से है और यौन परिपक्वता प्राप्त कर चुकी है।

लड़की 16 साल की है और लड़का 27 साल का है। मुस्लिम समुदाय में यौन परिपक्वता के बाद नाबालिग होते हुए भी विवाह वैध है। दोनों ने नयागांव में मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया है। हालांकि इस निकाह से लड़की के घरवाले खुश नहीं हैं। लड़की के घरवालों को इस प्रेम विवाह पर कड़ा एतराज है, जिस कारण दोनों पति-पत्नी भोपाल पुलिस व लड़की के परिवार वालों से डरकर छिपते फिर रहे हैं। नाबालिग लड़की और बालिग लड़के के प्रेम विवाह का यह मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है, जहां से उन्हें न्याय मिलने की आस जगी है। याची ने कहा है कि लड़की के परिवार वालों को मिल गए तो वे उन्हें जान से मार देंगे। याची ने बताया कि लड़की की मॉल में दुकान से आने वाले किराए से अच्छी आमदनी है और जीवन के गुजारे का उचित इंतजाम है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से प्रेमी जोड़े की सुरक्षा पर रिपोर्ट मांगी है।

पहलवान दंपती ने कोर्ट के समक्ष दलील दी है कि लड़की युवावस्था में पहुंच गई है और उन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है। उन्हें लड़की के परिवार द्वारा परेशान नहीं किया जाना चाहिए, जो कि उनके रिश्ते के खिलाफ हैं। हाई कोर्ट में बताया गया कि गैर धर्म में विवाह करने के कारण प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाई कोर्ट ने भोपाल में लड़की के माता-पिता और भाई को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। हाई कोर्ट के जस्टिस एनएस शेखावत ने यह आदेश भोपाल निवासी नाबालिग लड़की की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए हैं, जो वर्तमान में हरियाणा के चरखी दादरी जिले के निवासी 27 वर्षीय अपने पति के साथ रह रही है।

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को बताया गया कि दोनों पति-पत्नी पहलवान हैं। लड़का नेशनल चैंपियन पहलवान है और चरखी दादरी का रहने वाला है। लगभग पांच महीने पहले एक खेल कार्यक्रम में एक-दूसरे से मिले थे, जिसके बाद वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। तब दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। याचिकाकर्ताओं के संबंध के बारे में लड़की के माता-पिता को पता चल गया, जिसके बाद परिवार में इसका विरोध हो गया व लड़की की जबरन किसी अन्य स्थान पर शादी करने की कोशिश की जाने लगी। कोर्ट को बताया गया की याचिकाकर्ता लड़की ने युवावस्था की उम्र प्राप्त कर ली है और 13 नवंबर को उन्होंने मोहाली के नयागांव में एक मस्जिद में अपनी मर्जी से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी की।

लड़की के माता-पिता और भाई पर आरोप है कि वह प्रेमी जोड़े को धमका रहे हैं। भोपाल पुलिस भी चरखी दादरी में इनकी तलाश कर रही है। कोर्ट में कहा गया कि अगर वह लड़की के परिवार द्वारा पकड़े जाते हैं, तो युगल को मार दिया जाएगा। कोर्ट को बताया गया कि लड़के के पास चरखी दादरी में शापिंग माल के किराये की अच्छी आय है और वह शादी और जीवन की जिम्मेदारी को पूरा करने में सक्षम है। अपनी याचिका में दंपती ने लड़की के परिवार से जीवन की सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा की मांग करते हुए कोर्ट से निर्देश देने की मांग की। दंपती की तरफ से उनके ‘निकाह’ (विवाह) के संबंध में जारी विवाह प्रमाण पत्र भी कोर्ट में पेश किया गया है । कोर्ट को बताया गया कि जान को खतरा होने के चलते वह छिपकर रहने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार पहलवान नवीन शादीशुदा है। उसकी 21 जनवरी 2019 को पहली शादी हुई थी लेकिन शादी के बाद ही दोनों के बीच संबंध ठीक नही रहें। शादी के कुछ दिन बाद से ही वो दोनों अलग रहते हैं। पहलवान के परिजन शादी के पक्ष में आए। पहलवान नवीन कुमार के परिजन मुस्लिम लड़की से शादी होने के बाद उनके पक्ष में उतरे हैं। कई बार नेशनल चैंपियन रह चुके नवीन के पिता चांद पहलवान ने बताया कि बेटा ने मुस्लिम लड़की से शादी की है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। बेटे की खुशी के समक्ष परिजन उनके साथ हैं।

RELATED NEWS

Most Popular