Saturday, April 20, 2024
HomeमनोरंजनTunisha Sharma Murder Case, क्यों हार जाती है हस्तियां

Tunisha Sharma Murder Case, क्यों हार जाती है हस्तियां

Tunisha Sharma Murder Case, मुंबई में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (20 साल) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद से हर कोई शॉक है. तुनिशा से मौत से करीब 6 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी में वो मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं. तुनिशा को ‘फितूर’, ‘बार बार देखो’ और ‘कहानी 2’ जैसे फिल्मों में देखा गया था।

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनिषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

सुसाइड के चंद घंटे पहले शेयर किया पोस्ट
तुनिषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था,’जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैंतुनिषा से पहले कई सेलेब्स कर चुके हैं आत्महत्या l

तुनिषा से पहले भी कई टीवी और फिल्म एक्टर्स आत्महत्या कर चुके हैं। इसी साल 16 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। वैशाली के अलावा प्रत्यूषा बैनर्जी, प्रेक्षा मेहता से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई नाम हैं, जिन्होंने सुसाइड किया है।

वैशाली ठक्कर
ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी कुछ दिनों पहले सुसाइड कर लिया था। 16 अक्टूबर को एक्ट्रेस का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला था। शुरुआती तहकीकात के बाद पुलिस के मुताबिक वैशाली ने फांसी लगाई थी।

कुशल पंजाबी
फेमस टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2019 को देर रात मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। शव के साथ पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें किसी को मौत का जिम्मेदार न ठहराए जाने की बात कही गई थी। महज 37 साल की उम्र में कुशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा बनर्जी ने टेलीविजन शो बालिका वधू से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं, हालांकि 63 दिन बाद वो घर से बाहर हो गई थीं। 2016 में 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने फ्लैट पर फांसी लगा दी थी। इस घटना के बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। 14 जून 2020 को जब सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले तो इसे पुलिस ने सुसाइड करार दिया और कहा कि वह डिप्रेशन में थे। हालांकि, अभी तक सुशांत की मौत एक रहस्य बनी हुई है, उनके फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि एक्टर सुसाइड कर सकते थे। महज 34 साल की उम्र में बॉलीवुड के चर्चित चेहरे ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular