Wednesday, April 24, 2024
Homeदेशसुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने की कोशिश

सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने की कोशिश

Draupadi Murmu: राजस्थान के पाली जिले में आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ने के मामले में एक सरकारी इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। 4 जनवरी को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और उनके पैर छूने की कोशिश की गई।

पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मुख्य इंजीनियर (प्रशासन) ने जानकारी दी गई है कि विभाग की जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल ने 4 जनवरी को रोहेत में स्काउट गाइड जंबोरी के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की थी। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। इसमें उन्हें राजस्थान लोक सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद इंजीनियर अंबा सियोल सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उन तक पहुंच गई। बाद में वह उन अधिकारियों की अग्रिम पंक्ति तक चली गई जहां वे राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे। इस दौरान सियोल ने आगे बढ़कर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था। पूछताथ करने के बाद पुलिस ने सियोल को छोड़ दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular