Wednesday, April 24, 2024
Homeहरियाणारोहतकगंदे पेयजल से परेशान कलोनी वालों ने लगाया जाम, तब जागे अधिकारी,...

गंदे पेयजल से परेशान कलोनी वालों ने लगाया जाम, तब जागे अधिकारी, अब हुई मरम्मत शुरू

शिवाजी कालोनी के लोगों ने रविवार को गंदे पानी की समस्या के चलते रोड जाम कर दिया था। लोगों ने शिकायत की थी कि दो साल से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। वह सौ से ज्यादा शिकायतें कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।

रोहतक। गंदे पेयजल सप्लाई से परेशान शिवाजी कलोनी वासियों ने परेशान होकर दो दिन पहले रोड जाम कर दिया था। इस दौरान पुलिस और वाहन चालकों से उनकी बहस हो गई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही थी। वहीं जाम के चलते शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा था और कलोनी वासियों ने आश्वासन पर ही जाम खोला था। लेकिन जाम लगाने के बाद PWD के अधिकारीयों की नींद टूट गई है और उन्होंने कलोनी में पहुंचकर फाल्ट का पता लगाया और काम शुरू करवाया।

जानकारी के अनुसार शिवाजी कालोनी में पिछले दो साल से चली आ रही गंदे पानी की समस्या के चलते जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन तरुण कुमार, एसडीओ राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की एक टीम ने पेयजल पाइप लाइन में गंदा पानी पहुंचने के फाल्ट का भी पता लगाया, जिस पर काम शुरू करवाया गया। इसके बाद कालोनी के निवासियों, पार्षद प्रतिनिधि दीपू नागपाल और मौजिज व्यक्तियों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। जिसमें अधिकारियों ने जल्द ही कुछ एरिया में नई पाइप लाइन डलवाने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही गंदे पानी की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। पाइप लाइन की मरम्मत से 60 प्रतिशत एरिया की समस्या खत्म हो जाएगी। बाकि नई पाइप लाइन से ठीक हो जाएगी। पाइप लाइन का एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। जल्द से जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि दीपू नागपाल ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन, एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने कालोनी में मीटिंग की। पानी की पाइप लाइन में एक फाल्ट मिला है, जिसे ठीक किया जा रहा है। एक फाल्ट के ठीक होने से आधे से ज्यादा एरिया की समस्या दूर हो जाएगी। बाकि एरिया में पाइप लाइन डालने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही शिवाजी कालोनी में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या खत्म हो जाएगी।

गंदे पानी की सप्लाई को लेकर रोड जाम करने के दौरान वाहन चालक को रोकते हुए लोग

बता दें शिवाजी कालोनी के लोगों ने रविवार को गंदे पानी की समस्या के चलते रोड जाम कर दिया था। लोगों ने शिकायत की थी कि दो साल से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। वह सौ से ज्यादा शिकायतें कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। गंदे पानी की वजह से कालोनी के अधिकतर लोग बीमार हो चुके हैं। उन्हें कैंपर खरीद कर पानी लेना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दस दिन में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी बुलानी पड़ी थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular