Wednesday, April 24, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गौमांस ले जा रहे तस्कर ने उगले राज, दिल्ली पहुंचाने...

रोहतक में गौमांस ले जा रहे तस्कर ने उगले राज, दिल्ली पहुंचाने के लिए मिले थे 15 हजार

रोहतक। बुधवार को रोहतक के मदीना टोल पर पकड़ी गई गौमांस से भरी गाड़ी को पकड़ा गया था। गिरफ्तार चालक से पुलिस पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित गौमांस की बड़े स्तर पर तस्करी का खुलासा हुआ है। तस्कर ने पुलिस को खुलासा करते हुए बताया है कि हिसार से दिल्ली तक यह नेटवर्क मोबाइल के जरिये चलता है। हिसार का ही एक व्यक्ति इसे संचालित करता है। इसी से आरोपी धर्मेंद्र बर्फ समेत 10 क्विंटल प्रतिबंधित गौमांस लेकर गया था। इसे दिल्ली के लॉरेंस रोड पर किसी को सप्लाई देनी थी।

हिसार बीड में मिले गौ अवशेष

पुलिस शुक्रवार को गाजियाबाद के मीरपुर निवासी धर्मेंद्र को लेकर हिसार पहुंची। यहां आरोपी पुलिस टीम को हड्डा रोड़ी ले गया। यहीं से वह प्रतिबंधित मांस लेकर गया था। यहां बड़ी संख्या में मृत पशुओं के कंकाल बिखरे पड़े मिले। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर वापस रोहतक पहुंची। यहां उसे एक दिन का रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। इस मामले में हिसार के ही कुछ लोगों के जुड़े होने का भी अंदेशा जताया गया है।

हिसार बीड में मिले गौ अवशेष, चर्बी से तैयार हो रहा देसी घी

बता दें कि महम के अशोक नगर निवासी सतपाल ने वीरवार को पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि वह गो रक्षा दल का सदस्य है। वीरवार को हिसार से रोहतक की तरफ से आ रहे कैंटर में प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रमेश राठी उर्फ मैशा सीसर के साथ खरकड़ा के बालाजी मंदिर के पास मोर्चा जमाया। यहां हिसार की तरफ से तेज रफ्तार आए कैंटर चालक को रुकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका। उसे पीछा कर मदीना टोल के पास पकड़ा था।

मौके पर पहुंचे गौ रक्षक

थाना बहुअकबरपुर जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने कहा कि आरोपी ने खुलासा किया है कि वह हिसार के हड्डा रोड़ी से प्रतिबंधित मांस एक पहलवान से लेकर आया था। उसे माल दिल्ली के लॉरेंस रोड पर सप्लाई करना था। इसके लिए उसे 15 हजार रुपये दिए गए थे। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस रिमांड अवधि में आरोपी को हिसार के हड्डा रोड़ी लेकर गए थे। अभी किसी अन्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular