Tuesday, April 23, 2024
Homeधर्ममहाशिवरात्री पर बन रहे हैं पूजा के विशेष मुहूर्त

महाशिवरात्री पर बन रहे हैं पूजा के विशेष मुहूर्त

Mahashivratri 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्री का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। महाशिवरात्रि की पूरी रात महादेव के भक्त अपने आराध्य की पूजा के लिए जागरण करते हैं। शिवभक्त इस दिन शिवजी की शादी का उत्सव मनाते हैं।

महाशिवरात्री की पूजा के विशेष महत्व : Mahashivratri 2023

  1. सुबह का मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक शुभ का चौघड़िया है।
  2. दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 2.00 बजे से 3 बजकर 24 मिनट तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
  3. अमृत काल मुहूर्त – दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट अमृत का चौघड़िया है। अमृत काल शिव पूजा के लिए उत्तम फलदायी होता है।
  4. शाम का मुहूर्त – शाम 6 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक महादेव की उपासना का मुहूर्त बन रहा है।
  5. निशिता काल मुहूर्त – महाशिवरात्रि की पूजा मध्यरात्रि में करने का विधान है. 18 फरवरी को रात 10 बजकर 58 मिनट से 19 फरवरी 2023 को प्रात: 1 बजकर 36 मिनट तक महानिशीथ काल में शिव पूजा पुण्यकारी होगी।
Mahashivratri 2023

पूजा विधि

महाशिवरात्री के दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग पर तीन पत्तों वाला बेलपत्र चढ़ायें। घर में पूजा करते हैं इस दिन नदी या सरोवर की पवित्र मिट्‌टी से 108 शिवलिंग का निर्माण करें और फिर दूध, गंगाजल, शहद, दही से अभिषेक करें। इश बात का ध्यान रखें  कि शिवलिंग की लम्बाई हमारे हाथ के अंगूठे के ऊपर वाले पोर से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जाप करें। महाशिवरात्रि पर सुबह, दोपहर, शाम और रात, इन चारों प्रहर में रुद्राष्टाध्यायी पाठ करें। कहते हैं इस भोलेनाथ जल्द खुश होते हैं।

इस राज्य में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे पुलिसकर्मी https://garimatimes.in/policemen-will-not-be-able-to-use-social-media-while-on-duty/

महाशिवरात्री पर बन रहे हैं विशेष संयोग

इस महाशिवरात्री पर पूरे 30 सालों के बादशनि देव कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं, 13 फरवरी 2023 को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे शनि-सूर्य महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में ही रहेंगे।  शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान रहेंगे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular