Friday, April 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जलघर में मिला 2 दिन से लापता युवक का अर्धनग्न...

रोहतक में जलघर में मिला 2 दिन से लापता युवक का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

झज्जर रोड स्थित पानी की डिग्गी में युवक की लाश तैर रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान करवाई। युवक का नाम भारत बताया जा रहा है जो राजीव नगर का रहने वाला है।

रोहतक। रोहतक में आज बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब झज्जर रोड स्थित पानी की डिग्गी में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर जमा हो गए। शव की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया।

मामले के अनुसार, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जलघर में एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है। उसके पैर उसकी टीशर्ट से बंधे हुए है। जिस हालत में शव है उसे देखकर साफ़ पता चलता है कि युवक की हत्या कर फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान करवाई। युवक की पहचान भारत नाम से हुई है जो राजीव नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत 2 दिन से लापता था और उसकी खोज की जा रही थी।

पुलिस ने युवक को परिजनों को भी मौके पर बुलाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular