Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणाझज्जरस्कूटी को मारी कार ने टक्कर, दो दोस्तों की मौत, छुट्‌टी पर...

स्कूटी को मारी कार ने टक्कर, दो दोस्तों की मौत, छुट्‌टी पर घर आया था फौजी

हादसा उस समय हुआ जब दोनों स्कूटी पर सवार होकर गांव महराणा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले का पता लगते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

झज्जर। स्कूटी पर जा रहे दो दोस्तों को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिसमे दोनों दोस्तों की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। मामला झज्जर के गांव दुजाना का है। इनमें एक मरने वाला फौजी था। हादसा उस समय हुआ जब दोनों स्कूटी पर सवार होकर गांव महराणा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले का पता लगते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिनका पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया। सड़क हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

झज्जर के गांव दुजाना निवासी जयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह दुजाना चौक स्थित कबाड़ी की दुकान पर था। इसी दौरान उसका भतीजा अजय व पड़ोस का लड़का नरेंद्र कुमार किसी काम से महराणा की तरफ गए हुए थे। दोनों स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार रात को महराणा से वापस आ रहे थे। बेरी-बहादुरगढ़ रोड पर महराणा रेलवे फाटक से आगे अज्ञात कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके कारण स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दोनों को गंभीर चोटें आई। इसका पता लगते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गाय। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि नरेंद्र भारतीय सेना में तैनात था। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। नरेंद्र कुमार ने करीब 7 साल पहले आर्मी जॉइन की थी। उसकी करीब 3 साल पहले शादी हुई थी। अब नरेंद्र को एक साल की बेटी निधि है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीँ अजय खुद का काम था। उसने ट्रैवल एजेंसी ली हुई थी। वह दिल्ली में एयर टिकट बनाने का काम करता था। अजय के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिवित व छोटी बेटी जीविका है। इस हादसे ने दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया छीन लिया।

दुजाना पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI राम अवतार ने बताया कि मृतक अजय के चाचा जयवीर के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular