Thursday, April 25, 2024
HomeदेशSchool Holiday April 2023: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां...

School Holiday April 2023: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

School Holidays April 2023: 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष के साथ ही, देश के कई स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। हालांकि, आगामी सप्ताहांत समेत इस महीने 14 से 15 दिनों तक स्कूल बंद रहने की संभावना है। इन छुट्टियों में अप्रैल में पड़ने वाले पांच रविवार और अन्य महत्वपूर्ण त्योहार शामिल हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी होता है कि कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस साल पूरे भारत में स्कूल 74 दिनों तक बंद रहने की संभावना है। इस बीच, संबंधित निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों द्वारा स्कूलों में गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों का अलग-अलग उल्लेख किया जाएगा। आगे देखें अप्रैल 2023 में स्कूल छुट्टियों की लिस्ट चेक करें।

अप्रैल 2023 में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अप्रैल: शनिवार

2 अप्रैल: रविवार

4 अप्रैल: महावीर जयंती। यह जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है और भगवान महावीर के जन्म का प्रतीक है।

7 अप्रैल: गुड फ्राइडे। यह दिन दुनिया भर के ईसाइयों द्वारा ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

8 अप्रैल: शनिवार

9 अप्रैल: रविवार

14 अप्रैल: डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती।

15 अप्रैल: शनिवार

16 अप्रैल: रविवार

21 अप्रैल: रमजान। 21 अप्रैल पवित्र महीने का आखिरी दिन है जिसके बाद ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

22 अप्रैल: ईद-उल-फितर। यह रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है।

23 अप्रैल: रविवार

29 अप्रैल: राम नवमी के एक महीने बाद, भक्तों द्वारा सीता नवमी मनाई जाती है जहाँ देवी सीता की पूजा की जाती है।

30 अप्रैल: रविवार

यहां माता-पिता और अभिभावकों को यह ध्यान रखना होगा कि स्कूल की छुट्टियों की सूची और दिनों की संख्या अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होगी।

हरियाणा में स्कूली बच्चों को हफ्ते में 3 दिन मिलेगा फ्लेवर्ड दूध, सरकार ने मिड डे मील का 58 फीसदी बढ़ाया बजट

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular