Friday, April 19, 2024
Homeदिल्लीSchool Holidays: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों...

School Holidays: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

School Holidays in March 2023: साल का तीसरा महीना मार्च शुरू हो गया है। मार्च 2023 बच्चों के लिए एक रोमांचक महीना होने जा रहा है क्योंकि त्योहार शुरू होने के साथ ही स्कूलों की छुट्टियों आने वाली हैं। सर्दी खत्म होने के साथ ही जल्द ही स्कूलों के समय में भी बदलाव की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में अभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हैं, हालांकि 1 अप्रैल से स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे।

मार्च के पहले हफ्ते में ही होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली एक शुभ हिंदू त्योहार है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाता है। इस साल होली 7 मार्च (होलिका दहन) और 8 मार्च (होली) को मनाई जाएगी। हालांकि स्कूलों में 8 मार्च के दिन अवकाश रहेगा।

मार्च महीने में स्कूल की छुट्टी
5 मार्च 2023: रविवार
8 मार्च 2023: बुधवार (होली)
12 मार्च 2023: रविवार
19 मार्च 2023: रविवार
22 मार्च 2023: गुड़ी पड़वा (महाराष्ट्र)
26 मार्च 2023: रविवार
30 मार्च 2023: गुरुवार (रामनवमी)

मार्च 2023 में कुल सप्ताह भर की छुट्टियां होंगी। ये छुट्टियां यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत समेत देश भर के कई राज्यों के लिए हैं। गुड़ी पड़वा की छुट्टी भारतीय राज्यों महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश और दमन दीव में होगी। कई स्कूलों में शनिवार को आधे दिन या पूरे दिन की छुट्टी भी होती है इसलिए इन छुट्टियों को भी ध्यान में रखने की जरूरत है।

1 मार्च से लागू होंगे ये नए नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जान लीजिए

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular