Monday, May 19, 2025
Homeधर्म / ज्योतिषमाता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सावन पूर्णिमा पर घर ये...

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सावन पूर्णिमा पर घर ये चीजें जरुर लायें

Sawan Purnima: कल यानि की 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima) है। हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाने के साथ  स्नान, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्णिमा की तिथि मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान को समर्पित  होती है। इस दिन कुछ विशेष चीजें घर पर लेकर आने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima) पर घर लायें ये चीजें 

नारियल- सावन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को नारियल जरुर अर्पित करें। इस दिन मां लक्ष्मी का एकाक्षी नारियल चढ़ाने से दरिद्रता दूर होती है।

सोना-चांदी- सोना और चांदी खरीदने के लिए सावन की पूर्णिमा का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सोना- चांदी खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का निवास हमेशा बना रहता है।

पलाश का फूल- पलाश का फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। सावन पूर्णिमा के दिन ये फूल को मां लक्ष्मी को जरूर अर्पित करना चाहिए।  सावन पूर्णिमा के दिन यह फूल घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि पूर्णिमा के दिन इस पौधे को घर में भी लगाया जा सकता है। इसे घर में लगाने से तरक्की के सारे रास्ते खुलते हैं।

 

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular