Monday, July 1, 2024
Homeखेल जगतरोहतक की शेफाली ने महिला टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर बनाया...

रोहतक की शेफाली ने महिला टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक की शेफाली वर्मा ने मुंबई में चल रहे भारतीय व साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर अपने नाम रिकॉर्ड कायम कर दिया है। जिसके बाद शेफाली के पिता संजीव वर्मा ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे। उन्होंने इसके लिए भगवान व शेफाली के गुरुओं का भी धन्यवाद किया ।शेफाली की इस उपलब्धि के बाद आस-पास के लोग भी उसके घर पर बधाई देने पहुंचे और उसके माता-पिता का मुंह मीठा करवाया।

बता दें कि शेफाली वर्मा भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज है और उन्होंने मुंबई में साउथ अफ्रीका की टीम के विरुद्ध खेलते हुए 113 गेंद पर अपना शतक पूरा किया, वही 194 गेंद पर आठ छक्के और 22 चौक की मदद से दोहरा शतक बनाकर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला बन गई है। उन्होंने कल 197 गेंद पर 205 रन बनाए और यह उनके टेस्ट करियर का सबसे बेस्ट स्कोर साबित हुआ है।

वहीं शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि वह तो सेंचुरी का इंतजार कर रही थे, लेकिन शैफाली ने दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं और शायद शेफाली अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दे।

शेफाली के पिता संजीव वर्मा 

शेफाली ने कहा, ‘मेरे लिये यह खास पल है और अब ताउम्र यह अनमोल धरोहर रहेगी। यह अंडर 19 विश्व कप खिताब के बाद मेरी दूसरी सबसे पसंदीदा पारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अच्छी शुरुआत को मैं बड़ी पारियों में नहीं बदल सकी, लेकिन आज शुरू ही से अपना समय लेकर खेला। अपनी ताकत पर भरोसा रखा और ईश्वर की कृपा से यह पारी खेल सकी।’

ऐसा करके शेफाली ने आस्ट्रेलिया की अन्नाबेल सदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फरवरी में 248 गेंद में दोहरा शतक जड़ा था। बीस बरस की शेफाली पूर्व कप्तान मिताली राज के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गई। मिताली ने अगस्त 2002 में टांटन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 407 गेंद में 214 रन बनाए थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular