Thursday, April 25, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक को अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, मौसम विभाग ने जारी...

रोहतक को अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को रोहतक में तीन मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई। तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में अगले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

रोहतक। रोहतक में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। बेमौसम होने वाली इस बरसात की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ी है। रोहतक ही नहीं पूरे हरियाणा में ये बारिश किसानों के लिए मानो मुसीबत बनकर टूटी है। खेत में खड़ी गेहूं और सरसों की पकी फसल के लिए ये बारिश कहर बन गई। हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हुई तेज बारिश के चलते बड़े पैमाने पर फसल खराब हो गई। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को रोहतक में तीन मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई। तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में अगले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। रविवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि तीन दिन पहले 16 मार्च को रोहतक अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिनों में ही अधिकतम तापमान में नौ डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद अचानक गर्जना के साथ पहले बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ समय बाद ही हल्की बारिश होने लगी। उसके बाद धूप खिली लेकिन कुछ समय बाद फिर से बादल छाए गए। ऐसे में सोमवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। उधर, रविवार को सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बारिश के बाद हवा चलने से किसानों को नुकसान हो सकता है। हालांकि यहां भारी बारिश नहीं हुई है लेकिन मौसम के बदलते मिजाज के चलते किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि बारिश से सरसों की फसल में अधिक नुकसान होने की आशंका है। रोहतक में 15 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल लगाई गई है।

मौसम में बदलाव व बरसात के कारण गेहूं को काफी नुकसान हो रहा है। रविवार को दोपहर हुई बरसात के बाद परेशानी और बढ़ गई है। बरसात के कारण पकने के तैयार गेंहू की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। हालत यह है कि काफी जगह गेहूं फसल जमीन पर बिछ गई है है जिसके चलते गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वहीं, बरसात के बाद आने वाले दिनों में तेज धूप का भी फसलों पर बुरा असर पड़ने वाला है। जानकारों का मानना है कि बरसात के बाद तेज धूप से फसल समय से पहले पक जाएगी जिसके कारण पैदावार पर असर पड़ेगा।

चंडीगढ़ मौसम बुलेटिन

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने रोहतक समेत हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी और 23 मार्च तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा में 20 मार्च तक तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 20 मार्च के बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी कम जरूर होगी लेकिन 23 मार्च तक कई इलाकों में बारिश जारी रहेगी।मौसम विभाग ने किसानों को बारसात से सावधान रहने के लिए विशेष तौर पर हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन का मौसम बुलिटन जारी किया है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक जिन इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है उमें उत्तर हरियाणा के इलाकों चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण समेत दक्षिण पूर्व के जिलों जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा भी चलेगी। बाकी जिलों की तुलना में इन क्षेत्रों में बारिश का असर ज्यादा दिखेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular