Saturday, March 29, 2025
HomeपंजाबRape in Punjab रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने महिला से किया दुष्कर्म, पति...

Rape in Punjab रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने महिला से किया दुष्कर्म, पति के आने पर भागा

Rape in Punjab, पंजाब के लुधियाना में एक ऱिटायर्ड पुलिस अधिकारी पर अपनी किरायदार से रेप करन का आरोप लगा है। महिला का आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला की बेटी को पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी गुरदीप ने महिला की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला का पति जब वहां पहुंचा तो आरोपी भाग गया।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने कहा कि वह यहां मुंडियां खुर्द कॉलोनी में अपने पति और बेटी के साथ किराए के कमरे में रहती है।

पीड़िता का आरोप है कि शनिवार दोपहर, उसका मकान मालिक, एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुरदीप सिंह बाजवा उसके कमरे में घुसा और पिस्तौल निकाली तथा बिस्तर पर सो रही उसकी बेटी पर तान दी।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपी के संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है । पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular