Thursday, April 25, 2024
Homeहरियाणाभगवा रंग में रंगा राम रहीम, नये गीत को लॉन्च कर छेड़ा...

भगवा रंग में रंगा राम रहीम, नये गीत को लॉन्च कर छेड़ा देश भक्ति का राग

रेप और हत्या जैसे संगीन मामलों में सज़ायाफ्ता मुजरिम गुरमीत राम रहीम उर्फ लव चार्जर बाबा पैरोल पर फिर बाहर है। इस बार उसे ये पैरोल पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए मिली है। बाबा जेल से बाहर निकलते ही फुल चार्ज नज़र आता है और इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है बाबा की नई एल्बम ‘देश की जवानी’ ने। इसे अभी तक यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

चंडीगढ़। दुष्कर्म और हत्या का दोषी गुरमीत राम रहीम इन दिनों फिर से अपने पुराने रंग में नजर आ रहा है। वो इन दिनों 40 दिन की परोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। परोल पर बाहर आने के बाद से वो ऑनलाइन सत्संग तो कर ही रहा है, अब उसने अपना एक गाना भी रिलीज किया है। इस गाने में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहा है। देश की जवानी सुना, ड्रग्स की नादानी छोडों… यह गाना राम रहीम ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। राम रहीम के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। राम रहीम के इस गाने को यूट्यूब पर एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं अपना गाना रिलीज कर राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

बता दें कि डेरा प्रमुख को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में थे। 21 जनवरी को उन्हें 40 दिन की परोल दी गई है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम का जो गाना वायरल हो रहा है उसके संगीतकार, लेखक और गायक रहीम ही हैं। सजा होने के बाद राम रहीम अपनी छवि चमकाने की कोशिश में लगे हैं। इस तरह के कामों को जरिए खुद को देशभक्त दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने भी सोशल मीडिया पर इस लॉन्च की जानकारी दी। गुरमीत राम रहीम के नए एल्बम में डेरा के वॉलंटियर भी दिखाई दे रहे हैं।

अपने नए गाने में राम रहीम

एल्बम में देखा जा सकता है कि राम रहीम अपनी पुरानी स्टाइल में गाड़ी पर एंट्री लेते हैं। इस एल्बम का थीम नशे पर रखा गया है। गाने के जरिए नशा छोड़ने की अपील करते नजर आते हैं। अब सवाल ये भी उठ हे हैं कि रेप और हत्या का दोषी राम रहीम आखिर जेल से बाहर आकर एल्बम कैसे बना रहा है। पिछले साल जब राम रहीम परोल पर बाहर आया था तो उस समय भी उसने दो गाने रिलीज किए थे।

राम रहीम ने उन गाने के माध्यम से भी लोगों को नशे के खिलाफ संदेश देने की कोशिश की थी। गाने में राम रहीम नशेड़ियों का इलाज करने की बात कही थी। राम रहीम ने नशे के खिलाफ मुहिम चलाई है। राम रहीम के गाने में गांवों में ठीकरी पहरा लगाने, सभी शराब के ठेकों को तोड़कर उसमें गुरु पीरों का स्वरूप लगा देने का संदेश दे रहा है। राम रहीम ने इससे पहले साडी नित दीवाली गाना भी रिलीज किया था।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम परोल पर बाहर आने के बाद इन दिनों यूपी के बागपत स्थित डेरा में ठहरा हुआ है। पिछले 14 महीनों में चौथी बार और तीन महीने से भी कम समय में दूसरी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। इससे पहले राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को तलवार से केक काटकर अपनी आजादी का जश्न मनाते देखा गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular