Monday, September 23, 2024
Homeधर्म700 सालों के बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा संयोग

700 सालों के बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा संयोग

Raksha Bandhan 2023: इस साल 30 अगस्त और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जायेगा। भ्रदा काल होने के कारण इस साल दो तिथियों में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) का पर्व बंट गया है। भद्रा काल 30 अगस्त को सुबह पूर्णिमा तिथि के साथ आरंभ हो जाएगा और रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। लेकिन राखी बांधने की शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 9 बजे से शुरु होगी जो अगले दिन यानि की 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।

 रक्षाबंधन पर 700 साल बाद पंच महायोग (Raksha Bandhan 2023)

इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग मिल रहे हैं।  रक्षाबंधन पर 700 साल बाद पंच महायोग बनने जा रहा है। 30 अगस्त को सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह पंच महायोग का निर्माण करने जा रहे हैं। ग्रहों की ऐसी स्थिति बुधादित्य, वासरपति और शश योग भी बनाएगी। इसको लेकर ज्योतिषयों  का कहना है कि ऐसी शुभ दशा में राखी बांधने का शुभ फल कई गुना बढ़ सकता है।

30 अगस्त और 31 अगस्त दोनों तिथियों को मनाया जायेगा रक्षाबंधन 

इस साल 30 अगस्त और 31 अगस्त दोनों दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा। ध्यान रखें कि यदि आप 30 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने वाले हैं तो रात 9 बजकर 2 मिनट पर भद्रा समाप्त होने के बाद ही अपने भाई को राखी बांधें। यदि आप 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने वाले हैं तो सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले भाई की कलाई पर राखी बांधें। इसके बाद सावन पूर्णिमा के साथ ही रक्षाबंधन का त्यौहार समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- चीन की सीमा तक जायेगी भारतीय रेलवे, भूटान-म्यांमार को जोड़ने की तैयारी शुरु

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular