Friday, September 20, 2024
HomeपंजाबPunjab, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम चन्नी में एक...

Punjab, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम चन्नी में एक बार फिर तलब

Punjab, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को तीसरी बार मोहाली स्थित मुख्यालय में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने तलब किया।

सतर्कता ब्यूरो आय के घोषित स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए चन्नी, उनके भाइयों, परिवार के सदस्यों और उनके कुछ सहयोगियों की संपत्ति की जांच कर रहा है।

इससे पहले, चन्नी 14 जून को जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे और उनसे पांच घंटे से अधिक पूछताछ की गई थी। ब्‍यूरो चन्नी के खिलाफ एक शिकायत की भी जांच कर रहा है जिसमें उनके बेटे की शादी के लिए एक आधिकारिक समारोह से धन की हेराफेरी करने का आरोप है।

हरियाणा में रेस्टोरेंट संचालकों के लिए खुशखबरी, डिप्टी CM ने किया ऐलान

एक आरटीआई से यह भी पता चला कि चन्नी ने मुख्यमंत्री रहते हुए तीन महीने में अपने खाने पर 60 लाख रुपये खर्च किए। हालांकि चन्नी ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। सतर्कता ब्यूरो ने 7 मार्च को चन्नी को विदेश जाने से रोकने के लिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। चन्नी मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ उनकी आलोचना में मुखर रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular