Saturday, September 21, 2024
HomeपंजाबPunjab के परिवार का अमेरिका में अपहरण, सदमें में परिवार

Punjab के परिवार का अमेरिका में अपहरण, सदमें में परिवार

Punjab अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्यों के अपहरण की घटना सामने आई है। इसकी जानकारी पंजाब में रहने वाले उनके रिश्तेदार को मिली, जिसके बाद वो सदमे में हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में अधिकारियों ने आठ महीने की बच्ची सहित चार सदस्यीय सिख परिवार के अपहरण में संदिग्ध माने जाने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

परिवार का सोमवार को मर्स्ड काउंटी में अपहरण कर लिया गया था। जसदीप के माता-पिता डॉ. रणधीर सिंह और कृपाल कौर होशियारपुर के टांडा प्रखंड में हरसी पिंड गांव के रहने वाले हैं।

रणधीर सिंह के पड़ोसी चरनजीत सिंह ने कहा कि जसदीप के माता-पिता इस घटना के बाद से सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

Drone-based smuggling module का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

रणधीर स्वास्थ्य विभाग और कृपाल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। रणधीर 29 सितंबर को ही अमेरिका से भारत लौटे थे।
चरनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी लगते ही हरसी पिंड और आसपास के गांव के लोग रणधीर सिंह के घर पहुंचे और अपहृत लोगों की सुरक्षित घर वापसी की कामना की।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री और होशियारपुर के सांसद सोम प्रकाश ने भी रणधीर सिंह को फोन किया था और उन्हें केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया था।

टांडा के पुलिस उपाधीक्षक कुलवंत सिंह ने कहा कि वह रणधीर सिंह के घर गए थे और उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular