Thursday, April 10, 2025
HomeपंजाबPunjab, नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध, कही ये बात

Punjab, नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध, कही ये बात

Punjab, कांग्रेस ने पंजाब में अपने दो नेताओं सुखपाल सिंह खैरा और ओपी सोनी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि ‘हम वह नहीं बन सकते जिसका विरोध करते हैं। वहीं पार्टी ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आप नेता संजय सिंह के प्रति एकजुटता प्रकट की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आप सांसद संजय सिंह जी की ईडी द्वारा गिरफ्तारी भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति को दूसरे स्तर पर ले जाती है। हम उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं और राजनीतिक बदले के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के इस्तेमाल को खारिज करते हैं।

उन्होंने कहा, यही वजह है कि हम अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का भी विरोध करते हैं।

Punjab, प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े

उनका कहना था, निष्पक्ष सुनवाई के लोकतांत्रिक सिद्धांत और संविधान के दायरे के भीतर कार्य को लेकर समझौता नहीं किया जा सकता है। हम वह नहीं बन सकते, जिसका हम विरोध करते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular