Friday, April 26, 2024
HomeपंजाबBSE पहुंच CM Mann ने कहा, निवेश के लिए Punjab बेस्ट

BSE पहुंच CM Mann ने कहा, निवेश के लिए Punjab बेस्ट

Punjab CM Mann, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुंबई में विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रमुखों के साथ मंगलवार को बातचीत की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक समूहों को राज्य में अच्छा माहौल मिलेगा।

मान ने कहा, हमारा प्रयास देश के लिए अवसर और विकास को ध्यान में रखते हुए एक साथ काम करने का है।

उन्होंने कहा कि वह राज्य में महाराष्ट्र से परियोजनाएं लेने नहीं आए हैं, बल्कि केवल अपने राज्य में निवेश क्षमता का बढ़ाना चाहते हैं।

उन्होंने उद्योगपतियों से निवेदन किया कि वे अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन, बिजली और सर्वोत्तम औद्योगिक के सौहार्दपूर्ण माहौल का अधिकतम उपयोग करें।

Republic Day पर हरियाणा के कैदियों को तोहफा, मिलेगी 3 महीने की छूट

उद्योगपतियों का पंजाब में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और नई खोजों के लिए हमेशा तैयार है।

भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश का औद्योगिक केंद्र बन कर उभरेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular