Saturday, April 20, 2024
HomeपंजाबPunjab Cabinet expansion, गुरमीत खुडियां व बलकार सिंह को मिलगी जिम्मेदारी

Punjab Cabinet expansion, गुरमीत खुडियां व बलकार सिंह को मिलगी जिम्मेदारी

Punjab Cabinet expansion, पंजाब की भगवंत मान (Punjab Cm Bhagwant Mann) नीत आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बुधवार को दो विधायकों -गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।

एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान ने स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर का इस्तीफा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास भेज दिया है।

हरियाणा में पढ़ाई छोड़कर खाली बैठे युवाओं का पता लगाएगी सरकार, फिर दिलाएगी ट्रेनिंग

भगवंत मान नीत सरकार ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंजाब के राज्यपाल से समय मांगा है।

बलकार सिंह जालंधर में करतारपुर से विधायक हैं, जबकि खुडियां लांबी सीट से विधायक हैं। मान नीत कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular