Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बिजली निगम के दावे फेल, खपत बढ़ते ही ठप होने...

रोहतक में बिजली निगम के दावे फेल, खपत बढ़ते ही ठप होने लगे फीडर

रोहतक में गर्मी बढ़ते ही बिजली निगम के 24 घंटे बिजली देने के दावे फेल हो गए हैं। लगातार लग रहे अघोषित कटो से लोग परेशान हो रहे है। अभी मई में पहले सप्ताह से अब तक 20 लाख यूनिट की खपत बढ़ गई है जिसके चलते फीडर ठप होने लगे हैं।

रोहतक। रोहतक में मौसम के चढ़ते पारे के बीच अघोषित बिजली कटो से आम जनजीवन को अस्तव्यस्त करके रख दिया है। लोगों को न दिन में चैन है और न रात में। बढ़ते लोड के कारण एक-एक दिन में कई कई ट्रांसफार्मरों का खराब हो जाना आम बात हो गई है। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में घंटों बिजली के बिना रहना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति और भी खराब है। वहीँ पारा बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। जिससे फीडरों पर लोड बढ़ने के बाद कट लगाए जाने लगे हैं। इससे शहर की कई कॉलोनियों में घंटों कट लगाए जा रहे हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मई के पहले सप्ताह में बिजली की खपत 48 लाख यूनिट के आसपास रही। इसके बाद दूसरे सप्ताह में लगातार बढ़ते हुए अब 66 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। जिससे पिछले 15 दिनों के दौरान खपत में लगभग 20 लाख यूनिट लोड की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे शहर के 171 फीडरों में से कई फीडर आए दिन ब्रेकडाउन हो रहे हैं। पिछले सप्ताह भर से अघोषित कट का यह सिलसिला बना हुआ है। बिजली निगम के दफ्तर पर फीडरों से एक से 2 घंटे तक कट की जानकारी अपडेट नहीं होती। मंगलवार को हरिनगर कॉलोनी, आजाद गढ़ कॉलोनी, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुखपुरा चौक, राजेंद्र नगर, सूर्या नगर, शास्त्री कॉलोनी में एक से दो घंटे तक के कट लगे। लोगों को परेशानी हुई जबकि पंचकूला मुख्यालय से कोई भी कट न लगने की बात कही गई।

रोहतक बिजली निगम के एसई मनिंदर सिंह कादयान का कहना है कि अभी बिजली की सप्लाई प्रभावित नहीं है। कहीं कोई थोड़ी बहुत समस्या आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाता है। इसके लिए कर्मचारी लगातार काम में जुटे हुए हैं। उपभोक्ताओं को हर समय बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular