रोहतक। रोहतक की न्यू जनता कॉलोनी में दिल्ली पुलिस के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। नई अनाज मंडी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
मामले के अनुसार 40 वर्षीय तेजवीर निवासी गांव ईसापुर खेड़ी सोनीपत दिल्ली पुलिस में नौकरी करता था। उसकी ड्यूटी पंजाबी बाग ट्रैफिक सर्कल में थी। वह काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इसके चलते उसने कई दिन पहले ही छुट्टी ले ली थी। बीती रात को तेजवीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक लड़का और एक लड़की है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस का जवान अपनी बीमारी के चलते परेशान था। इस वजह से उसने आत्महत्या की है।
अब मिली जानकारी के अनुसार जवान ने देर रात गली में शराब पीकर काफी हंगामा किया था। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस भी बुलाई गई थी। पुलिस ने मृतक को समझा-बुझाकर घर के अंदर भेजा था। सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी की तेजवीर ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह पता चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस एफएसएल की टीम ने ने शव की जांच पड़ताल की इससे पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे वहां मौजूद लोगों ने तोड़ा। यही नहीं मृतक की गाड़ी पर खून के छीटे हैं साथ ही पास पड़े पत्थर पर भी खून के निशान है। वही मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिजनों ने मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की, तो वहीं पुलिस ने कहा कि मृतक शराब पीने का आदी था और देर रात भी उसने हंगामा किया था और आज उन्हें सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव की जांच पड़ताल की बहराल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में भिजवा दिया है।