Friday, April 19, 2024
Homeदेशयात्रीगण कृप्या ध्यान दें, घने कोहरे के कारण आज 320 ट्रेनें कैंसिल...

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, घने कोहरे के कारण आज 320 ट्रेनें कैंसिल 22 ट्रेनें डायवर्ट

Train Cancelled Today: घने कोहरे के कारण देश के कई राज्यों में यातायात और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। कंपकंपी ठंड और घने कोहरे के कारण रेलवे की ओर से आज कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। रेलवे ने 320 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जिसमें 280 ट्रेन पूरी तरह से और 40 ट्रेन आंशिक तौर पर रद्द की गई हैं। वहीं 31 से अधिक  ट्रेनों को रिशेड्यूल कर दिया है और 22 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। इनमे से अधिकांश ट्रेनें नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनें हैं।

ये है आज कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-

04999 दिल्ली जं.-शामली, 5000 शामली – दिल्ली जं., 04030 फरुखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला, 04041 दिल्ली सराय रोहिल्ला – फरुखनगर, 04042 दिल्ली सराय रोहिल्ला – फरुखनगर, 04383 प्रयागराज संगम – जौनपुर जंक्शन, 04384 जौनपुर जंक्शन – प्रयागराज संगम, 04203 अयोध्या कैंट- लखनऊ, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज संगम-चंडीगढ़, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस चंडीगढ़- प्रयागराज संगम, 04203 अयोध्या कैंट- लखनऊ, 04204 लखनऊ – अयोध्या कैंट, 04964 पानीपत जंक्शन – नई दिल्ली, 05093 गोरखपुर- गोंडा जंक्शन, 12033 कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली, 12034 नई दिल्ली – कानपुर सेंट्रल, 12225 कैफियत एक्सप्रेस आजमगढ़- दिल्ली जं., 12241 सुपरफास्ट चंडीगढ़ – अमृतसर, 12242 सुपरफास्ट अमृतसर जंक्शन- चंडीगढ़, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस अमृतसर जंक्शन- कोलकाता टर्मिनल, 12572 हमसफ़र एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – गोरखपुर, 12583 डबल डैकर एसी लखनऊ- आनंद विहार टर्मिनल, 12584 डबल डेकर एसी आनंद विहार टर्मिनल- लखनऊ, 12873 झारखंड एक्सप्रेस हतिया – आनंद विहार टर्मिनल, 14004 एक्सप्रेस नई दिल्ली – मालदा टाउन, 4005 लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी – आनंद विहार टर्मिनल, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – सीतामढ़ी और 15621 एक्सप्रेस कामाख्या- आनंद विहार टर्मिनल हैं।

अगर आपने पहले ही इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा लिया है तो कैंसिल ट्रेनों, रिशेड्यूल और डायवर्ट ट्रेन पर रिफंड वापस ले सकते हैं। इसके लिए आपको  टीडीआर भरना होगा और साथ ही टिकट को कैंसिल करना होगा, जिसके कुछ दिनों बाद आपके खाते में रिफंड भेज दिया जायेगा। लेट ट्रेनों की भी टिकट कैंसिल करवा कर रिफंड वापस लिया जा सकता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular