Thursday, March 28, 2024
Homeहरियाणापहलवानों के प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, हर...

पहलवानों के प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, हर मुद्दे की गंभीरता से होगी जांच

Haryana News: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर  पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। महिला पहलवान खिलाड़ियों के संघ के द्वारा अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ को अपने तरीक़े से चलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ लगातार दो दिनों से देश के शीर्ष पहलवानों का प्रदर्शन जारी है।

इस मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेसलिंग फेडरेशन को 72 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि यह सब खिलाड़ियों के लिए काफी गंभीर है। ऐसी घटनाओं से खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है और खास तौर पर बेटियों का। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पहले हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। पहलवानों द्वारा इस मामले में कही गई बातों को लेकर सरकार विचार कर रही है और प्रदेश सरकार द्वारा हर वह कदम उठाए जाएंगे जो जरूरी होंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला पहलवान टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष ने उन्हें खोटा सिक्का कहा। उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। वो इतनी परेशान हो गईं थी कि एक दिन उन्होंने सुसाइड करने का मन बना लिया था।

वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह ने उन पर लोगों आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विनेश फोगाट के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। कोई पीड़ित है तो सबूत के साथ मेरे सामने आए। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular