Saturday, April 20, 2024
Homeदुनियाअब सऊदी अरब में महिलाएं चलायेंगी बुलेट ट्रेन, ट्रेनिंग के बाद तैयार...

अब सऊदी अरब में महिलाएं चलायेंगी बुलेट ट्रेन, ट्रेनिंग के बाद तैयार हुआ पहला बैच

Saudi Arabia: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्म बिन सलमान का सपना अब पूरा होने जा रहा है। अब सऊदी अरब की महिलाएं जल्द ही बुलेट ट्रेन चलाती हुई नजर आयेंगी। क्राउन प्रिंस मोहम्म बिन के विजन 2030 के तहत अब महिलाएं जल्द बुलेट ट्रेन चलायेंगी। 4 साल पहले ही सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग करने की अनुमति मिली थी।

सऊदी अरब के रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए वीडियो शेयर किया है जिसमें महिला बुलेट ट्रेन चलाती दिख रही है। महिलाएं पुरुष सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं।  पहले बैच में 32 महिलाओं को ट्रेनिंग दिया जा चुका है। इनकी नियुक्ति मक्का और मदीना के बीचत चलने वाली बुलेट ट्रेन में की गई है। वीडियो में एक महिला ड्राइवर कहते हुए सुनाई दे रही है, हम इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। हमें फख्र है कि यह मौका मिला।

बता दें कि सऊदी के क्राउन प्रिंस ने साल 2016 में एक सपना देखा था। प्रिंस का सपना था कि सऊदी की इकोनॉमी को ऑयल डिपेंडेंसी को कम किया जाये। उन्होंने कई ऐसे प्रोजेक्ट चलाए, जिसमें महिलाओं की भूमिका काफी अहम है। सरकारी दफ्तर के अलावा महिलाएं अब प्राइवेट सेक्टर में भी जमकर काम कर रही हैं। साल 2022 में केवल 30 ही महिला ड्राइवर के लिए वैकेंसी निकली थी, बाद में इसे बढ़ाकर 32 कर दिया गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular