Wednesday, April 24, 2024
Homeहरियाणाअब हरियाणा में नहीं ठहरेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी की तबीयत...

अब हरियाणा में नहीं ठहरेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण वापस लौटेंगे दिल्ली

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज उनका हरियाणा में रुकना कैंसिल हो गया है। आज रात राहुल गांधी को  उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द में बनाए टेंट हाउस में रुकना था। लेकिन मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी वापस दिल्ली लौंट जायेंगे।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज उनका हरियाणा में रुकना कैंसिल हो गया है। आज रात राहुल गांधी को  उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द में बनाए टेंट हाउस में रुकना था। लेकिन मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी वापस दिल्ली लौंट जायेंगे।

अब से कुछ देर बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी से हरियाणा में प्रवेश करने वाली है। हरियाणा से सीधे राहुल दिल्ली वापस लौट जायेंगे। इसके बाद कल सुबह 6 बजे से वो अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए वापस हरियाणा आ जायेंगे। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए DC सुशील सारवान ने 5 से 7 जनवरी तक यात्रा के दृष्टिगत पानीपत में धारा 144 लागू कर दी है। जहां-जहां राहुल गांधी की यात्रा रहेगी वहां के 1 किलो मीटर के दायरे के अंदर तुरंत प्रभाव से 7 जनवरी तक अस्थाई तौर पर रेड जोन घोषित किया गया है। इस दायरे में कोई भी मानव रहित उड़ने वाला वाहन (ड्रोन ) पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इन आदेशों की जो भी अवहेलना करेगा उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस ने भी पूरी तैयारी एवं रिहर्सल कर ली है। उनके साथ पानीपत जिले के 3 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे। इसके अलावा 1700 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से बुलवाए गए हैं। जिम्मेदारी के लिए जिले के SP शशांक कुमार सावन के अतिरिक्त विभिन्न जिलों के 9 ASP, 28 DSP भी ड्यूटी देंगे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक सूट में पुलिसकर्मी 100 मीटर के एक D-सुरक्षा चक्र में रहेंगे।

आइए जानते हैं हरियाणा पुलिस का रुट चार्ट क्या है-

5 जनवरी: कैराना से होते हुए शाम 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा सनौली  में पहुंचेगी। ऐसे में यूपी जाने वाले वाहनों को सनौली रोड पर गांव छाजपुर के पास से रूट को बापौली की तरफ डायवर्ट होगा। छाजपुर से आगे सनौली रोड रात भर बंद रहेगा।

6 जनवरी: सुबह साढ़े छह बजे यात्रा छाजपुर से नाम चर्चा घर से यात्रा शुरू करेंगे। इसलिए दो घंटे पहले ही सनौली रोड को बंद कर दिया जाएगा। यात्रा चर्चा घर से संजय चौक से GT रोड तक पहुंचे। इसलिए दोपहर तक सनौली रोड बंद रहेगा।

राहुल गांधी की यात्रा के लिए सनौली रोड पर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। उत्तर प्रदेश की ओर आने वाले लोग अब सनौली रोड के बजाय सोनीपत या करनाल से होकर जाएंगे। गांव सिवाह से मुजफ्फरनगर तक बनाए जाने वाले हाईवे 709AD का रूट यात्रा से अलग रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular