Saturday, April 20, 2024
HomeदेशNCERT के सेलेब्स में बड़े बदलाव

NCERT के सेलेब्स में बड़े बदलाव

NCERT Syllabus: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT Syllabus) ने 12वीं के पाठ्यक्रम में की बड़े बदलाव किए हैं। हिंदी विषय में  शैक्षिक सत्र 2023-24 में बदलाव किए गए हैं।  यूपी बोर्ड और CBSE बोर्ड के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब छात्रों को मुगल का शासनकाल नहीं पढ़ाया जायेगा।

इन विषयों में हुआ बदलाव (NCERT Syllabus)

योगी सरकार की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए इतिहास की किताब ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय द्वितीय’ से शासक और मुगल दरबार के चैप्टर को ही हटा दिया है। इसके अलावा इंटर की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत पाठ को भी हटाया गया है। जबकि नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ हटाया गया है। शैक्षिक सत्र 2023-24 से ही इस फैसले को लागू किया जा रहा है। इसके अलावा ‘हिंदी आरोह भाग-2’ से फिराक गोरखपुरी की गजल और ‘अंतरा भाग दो’ से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ‘गीत गाने दो मुझे’ को हटा दिया गया है। वहीं एनसीईआरटी ने विष्णु खरे की एक काम और सत्य, के अलावा चार्ली चैपलिन के पाठ को भी एनसीईआरटी ने ‘अंतरा भाग दो’ से हटा दिया है।

इतिहास की किताबों से हटाए गए विषयों के तहत, ‘अकबरनामा’ (अकबर के शासनकाल का आधिकारिक इतिहास) और ‘बादशाहनामा’ (मुगल सम्राट शाहजहां का इतिहास)  शामिल हैं।  इसके अलावा,  स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर चैप्टर को भी बदल दिया गया है।

बदले हुए पाठ्यक्रम को NCERT की बेवसाइट पर किया गया अपलोड 

एनसीईआरटी ने जिन भी विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किए हैं उनकी जानकारी एनसीईआरटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि एनसीईआरटी की किताबों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत आज की जरूरत के हिसाब से अपडेट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जानिए दुनिया के सबसे महंगे जूते के बारें में

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular