Saturday, April 12, 2025
Homeधर्म / ज्योतिषनागपंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी शिव की कृपा

नागपंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी शिव की कृपा

Naag Panchami 2023: हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 21 अगस्त को नागपंचमी (Naag Panchami 2023) का पर्व मनाया जायेगा। इस नागपंचमी  महत्व और अधिक  बढ़ गया है क्योंकि उस दिन सोमवार पड़ रहा है। शिव भक्तों के लिए इस पर्व की विशेषता अधिक होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नागपंचमी पर कुछ मंत्रों का उच्चारण करें इससे आपके ऊपर शिव की खूब कृपा बरसेगी।

नागपंचमी के दिन अनंत, तक्षक और पिंगल नाग की पूजा का विधान है। इनकी पूजा से राहु-केतु दोष से मुक्ति मिलती है।

नागपंचमी पर इन मंत्रों का जाप करें (Naag Panchami 2023)

ॐ सर्पाय नमः – नाग पंचमी के दिन सर्प की पूजा करते समय इस मंत्र का उच्चारण करें। इससे सर्पदंश का भय नहीं रहता, साथ ही सांप कभी घर में प्रवेश नहीं करते।

‘सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले। ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।। ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।’ – भविष्य पुराण में नाग देवता और शिवजी को प्रसन्न करने के लिए ये खास मंत्र बताया गया है. इसके जपने से जीवन की समस्त कठिनाइयां दूर होती है. ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।। – नाग पंचमी भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और फिर सवा लाख बार इस मंत्र का जाप करें। कहते हैं कि इस मंत्र का जाप करन से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

नागपंचमी का शुभ योग और मुहुर्त

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 20 अगस्त को रात 12.23 बजे से लगेगी जो 21 अगस्त को रात 2.01 बजे तक रहेगी। वहीं, शुभ योग का अनुपम संयोग भी बन रहा है, जो 20 अगस्त को रात 9.58 बजे से अगले दिन रात 10.20 बजे तक रहेगा। साल 2019 के बाद इस बार नागपंचमी सोमवार को पड़ रहा है और ये दुर्लभ संयोग है।

ये भी पढ़ें- औंधे मुंह गिरा टमाटर, रविवार से 40 रुपए किलो बिकेंगे टमाटर

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular