Wednesday, April 24, 2024
Homeदेशभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चलते-चलते सांसद संतोख...

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चलते-चलते सांसद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक आने से हुआ निधन

MP Santokh Chowdhary Passed Away: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालधंर सासंद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया।  फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर संतोख चौधरी चल रहे थे इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी वो जमीन पर गिर गए। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

MP Santokh Chowdhary Passed Away: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालधंर सासंद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर संतोख चौधरी चल रहे थे इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी वो जमीन पर गिर गए। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यात्रा के दौरान संतोख सिंह धक्का लगने के कारण जमीन पर गिर गए थे। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था जिसकी वजह से संतोख सिंह का निधन हो गया। उनके देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। राहुल गांधी ने आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेस को स्थगित कर दिया है। राहुल गांधी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

संतोख सिंह के निधन पर कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने शोक जाहिर करते हुए लिखा, “जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वह सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है। भगवान, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें’।

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, हमारे सांसद श्री संतोख चौधरी के असामयिक निधन के समाचार से चकित और दुखी हूं। उनका जाना पार्टी को संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

बता दें कि  76 वर्षीय संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं।   रविवार को संतोख सिंह चौधरी के पैतृक गांव में उनका दाह संस्कार होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular