Thursday, April 25, 2024
Homeदेशहोठों पर तिल खोलता है जिदंगी से जुड़े कई राज

होठों पर तिल खोलता है जिदंगी से जुड़े कई राज

Samudrik Shastra: हमारे शरीर पर किसी भी तरह के निशान और चिह्न होते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार सभी का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। ऐसे ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का भी महत्व होता है। ये तिल इंसान की खूबसूरती तो बढ़ाते हैं वहीं हमारे दिल के बारे में भी बहुत कुछ कह जाते हैं। आज हम इसी विषय में आपको रोचक जानकारी देंगे कि जिन लोगों के होठों पर तिल है  उनका दिल कैसा होता है-

होंठो के नीचे तिल-

समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के होठों के नीचे तिल है तो वो व्यक्ति सभी कार्यों में निपुण होता है। ऐसे व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। साथ ही साथ ही ये लोग बहुत ही साहसी, चालाक, मेहनती और ईमानदार माने जाते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये काफी मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं।

होठों पर तिल-

यदि किसी व्यक्ति के होठों के दाएंं तरफ तिल है तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करने वाला होता है। उसका अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा सामंजस्य होता है। ये व्यक्ति सभी निर्णय अपने जीवनसाथी से पूछकर लेता है। ये लोग किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति को अच्छे कपड़े पहनने और अच्छा भोजन करने का शौक होता है। ये लोग व्यवहारिक और दूरदर्शी भी होते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर सबसे मिलजुल कर रहते हैं। लेकिन ऐसे लोगों को गलत बातें बर्दास्त नहीं होती है।

निचले होंठ पर तिल-

जिन लोगों के निचले होंठ के बीच में तिल होता है वैसे लोग काफी भावुक होते हैं। ये थोड़ी-थोड़ी बातों में रोने लग जाते हैं। लेकिन ऐसे लोग सारे कामों में निपुण होते हैं। ये लोग सामाजिक होते हैं और अपनी लव लाइफ में बहुत रोमांटिक होते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular