Tuesday, April 23, 2024
Homeदिल्लीबिहार के जहरीली शराब कांड का मास्टरमांइड दिल्ली में हुआ गिरफ्तार 

बिहार के जहरीली शराब कांड का मास्टरमांइड दिल्ली में हुआ गिरफ्तार 

Bihar Poisonous Liquor case: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से पीने 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस मामले के मास्टरमाइंड रामबाबू महतो को दिल्ली से पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस को रामबाबू महतो की कई दिनों से तलाश थी। वो बिहार से भागकर दिल्ली में आ गया था। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि रामबाबू महतो ही छपरा की जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड है। उस पर शराब में केमिकल डालकर बनाने का आरोप है। पुलिस रामबाबू महतो की तलाश में जुटी हुई थी आखिरकार दिल्ली से उसकी गिरफ्तारी हुई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाही कर रही है। साथ ही बिहार पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई है।

दिल्ली की क्राइम ब्रांच के आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि अपराध शाखा की अंतर-राज्यीय सेल को सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपे हुए हैं। तकनीकी निगरानी और विशिष्ट इनपुट के आधार पर महतो को द्वारका से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी को आगे की कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस के साथ शेयर किया गया है।

गौरतलब है कि बिहार में जहरीली शराब का दुष्प्रभाव का अब तक लोग झेल रहे हैं। जहरीली  शराब पीने से कई लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई थी।। जहरीली शराब के कारण छपरा जिले के मशरक, इसुआपुर, अमनौर और मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र में हाहाकार मच गया था। हफ्तेभर में जगह-जगह मौतें हुईं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular