Friday, April 19, 2024
Homeहरियाणाभिवानीससुरालियों ने विवाहिता को लगाई आग, रोहतक पीजीआई में लड़ रही जिंदगी...

ससुरालियों ने विवाहिता को लगाई आग, रोहतक पीजीआई में लड़ रही जिंदगी से जंग

विवाहिता की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। झुलसी महिला के बयान पर आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

भिवानी। ससुरालियों द्वारा एक और विवाहिता को आग के हवाले कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता को उसके पति, सास, ससुर और देवर ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा कर हत्या का प्रयास किया। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला रोहतक पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है वही तोशाम पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। मामला भिवानी के कस्बा कैरू का है।

तोशाम पुलिस को दिए बयान में आग से झुलसी महिला कैरू निवासी सीमा ने बताया कि उसकी 2013 में कैरू निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसे तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। उसका पति बाहर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में काम करता है। शाम को घर पर उसकी सास और ससुर के साथ वह घर पर थी। इसी दौरान उसके सास ससुर ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसकी जान लेने की कोशिश की।

आग की लपटों से घिरी महिला घर के बाहर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक वह बेसुध हो चुकी थी। उसे पहले नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी है। कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या प्रयास और संबंधित धाराओ के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular