Friday, December 8, 2023
HomeमनोरंजनManoj Tiwari, 51 साल की उम्र में पिता बनेंगे मनोज, वीडियो किया...
- Advertisment -

Manoj Tiwari, 51 साल की उम्र में पिता बनेंगे मनोज, वीडियो किया शेयर

Manoj Tiwari, मनोज तिवारी के घर पर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। 51 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं और इस खुशी को खुद उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

उनके इस वीडियो को देखने के बाद अक्षरा सिंह सहित भोजपुरी सिनेमा के सितारे और उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। मनोज तिवारी ने पत्नी की गोद भराई का वीडियो किया शेयर

एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी(Manoj Tiwari) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पत्नी की गोदभराई का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर के चेहरे की खुशी से ये साफ जाहिर है कि वह अपने घर में नन्हें मेहमान के आने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस वीडियो में उनकी पत्नी बिलकुल नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं और बेबी बंप के साथ उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है। इस वीडियो में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी की बेटी भी नजर आ रही हैं।

इस दिल छू लेने वाली वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के साथ ही एक प्यार भरे कैप्शन में लिखा, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के फैंस और मनोज तिवारी के फैंस ने दी बधाई

मनोज तिवारी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को देखने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें’। अतुल किशन ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई हो’। इसके अलावा दीप नारायण झा ने कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी।

 

RELATED NEWS

Most Popular