Thursday, April 25, 2024
Homeखेल जगतIPL 2023: मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर 2 में बनाई जगह, आकाश मधवाल...

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर 2 में बनाई जगह, आकाश मधवाल बने जीत के हीरो

LSG vs MI Highlights: आकाश मधवाल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने बुधवार को चेपॉक में आईपीएल 2023 एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 क्वालीफायर 2 में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। मधवाल ने 3.3 ओवर में पांच विकेट झटके जिससे लखनऊ की टीम 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई।

मुंबई इंडियंस अब क्वालीफायर 2 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के साथ अपने घरेलू मैदान पर भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में 20 ओवरों में 182/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कैमरन ग्रीन ने 41 रनों का योगदान दिया, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली, लेकिन नवीन के महत्वपूर्ण विकेटों ने मुंबई इंडियंस को रोक कर रखा। मुंबई इंडियंस के लिए नेहल वढेरा ने 12 गेंदों में 23 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 101 रन पर ही ऑल आउट हो गई। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। वहीं टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए।

अब मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2 मुकाबला खेलेगी। क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular