Thursday, April 18, 2024
Homeदुनियाजानिए क्या होती है वीकेंड मैरिज

जानिए क्या होती है वीकेंड मैरिज

Weekend Marriage: जापान में इन दिनों वीकेंड मैरिज (Weekend Marriage) का ट्रैंड चला हुआ है। इस शादी में लोग शादीशुदा होने के बावजूद बैचलेर की तरह अपनी लाइफ को बिता सकते हैं। इस शादी में केवल  सैटरडे संडे का ही बंधन होता है, उसके बाद पति पत्नी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो जाते हैं। इस शादी को अपनाकर जापान में कपल अपनी सिंगल लाइफ को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं।

क्या होती है वीकेंड मैरिज (Weekend Marriage)

वीकेंड मैरिज एक वीकेंड तक वैलिड रहती है। इसमें कपल एक दूसरे के साथ वीकेंड पर जाते हैं। बाकी दिन एक दूसरे से अलग रहते हैं। लोगों का मानना है कि  शादीशुदा होने के बाद उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है, ऐसे में जापान में वीकेंड मैरिज ट्रेंड शुरू किया गया। इससे दोनों पार्टनर खुश भी रहे और पार्टनर में प्यार भी बढ़ा। वीकेंड मैरिज उन लोगों के लिए सबसे बेहतर जिनकी जॉब प्रोफाइल एक दूसरे से अलग है।  वर्किंग आवर भी एक दूसरे से मिलता जुलता नहीं है और तो और जॉब लोकेशन भी एक दूसरे से दूर है या दूसरे शहर में है। ऐसे कपल्स सप्ताह के अंतिम दिनों में साथ में रहकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

झगड़े होते हैं कम 

जब कोई भी कपल्स साथ में ज्यादा वक्त तक रहते हैं तो उनमें झगड़े भी अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसे में वीकेंड मैरिज अच्छा ऑप्शन है। इसमें कपल्स के बीच प्यार बना रहता है। इससे दोनों के रिश्तों में भी मिठास आती है। दोनों ने पूरे वीक क्या किया। इसे भी एक दूसरे से शेयर करते हैं। साथ ही दोनों कि बॉन्डिंग भी बढ़ती है।

दूर रहने से पता चलती है अहमियत 

जब कपल्स एक दूसरे से दूर रहते हैं तो उन्हें एक दूसरे की अहमियत समझ में आती है। दोनों एक दूसरे की परवाह भी करते हैं तो एक दूसरे को सरप्राइज देने के मौके भी बढ़ जाते हैं।

दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर की हुई शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड से रचाई शादी

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular