Friday, March 29, 2024
Homeदिल्लीलिव इन पार्टनर की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया

लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया

निक्की यादव मर्डर केस: 14 फरवरी को जहां पूरी दुनिया प्यार का जश्न मना रही थी। वहीं दिल्ली से एक ऐसी वारदात सामने आयी जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया। इस केस ने एक बार फिर से श्रद्धा मर्डर केस की याद ताजा कर दी। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले साहिल गहलोत ने अपनी लिव इन पार्टनर निक्की यादव (निक्की यादव मर्डर केस) की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपा दिया।

9 फरवरी को हुई थी वारदात (निक्की यादव मर्डर केस)

पुलिस ने जानकारी दी कि 9 फरवरी को साहिल गहलोत और निक्की यादव में झगड़ा हुआ। दरअसल, आरोपी साहिल ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इस बात की खबर जब 9 फरवरी की रात निक्की को लगी तो वो उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात 1 बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी। जब गोवा की टिकट नहीं मिली तो दोनों ने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बनाई। दोनों कार से आनंद विहार बस अड्डे पहुंच गए, लेकिन यहां पर पता चला कि उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की बसें आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से जाती हैं। इसके बाद दोनों कश्मीरी गेट पहुंच गए। इतने में साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। साहिल के परिजन उस पर घर वापस आने का दवाब बना रहे थे। निक्की और साहिल में इस बात को लेकर बहस हो गई। निक्की ने साहिल के साथ कहा दि दोनों एक साथ खुदकुशी कर लेगें लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो सुबह करीब चार बजे साहिल ने आईएसबीटी पर कार में डाटा केबल से निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी।

साहिल गहलोत और निक्की यादव

ढ़ाबे के फ्रिज में छिपाया शव

निक्की की हत्या करने के बाद साहिल उसके शव को 35 किमी दूर मित्रांव गांव में लेकर पहुंचा। साहिल ने यहां अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया। साहिल निक्की की लाश को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने 10 फरवरी को ही यहां से लाश बरामद कर ली।

यहांं शिवलिंग की मंदिर के छत को छूते ही आ जाएगा प्रलय

https://garimatimes.in/doomsday-will-come-as-soon-as-shivling-touches-the-roof-of-the-temple/

लाश ठिकाने लगाने के बाद दूसरी शादी की

आरोपी साहिल गहलोत ने निक्की यादव का शव फ्रिज में ठिकाने लगाने के बाद 10 फरवरी को परिजनों की मर्जी से दूसरी शादी कर ली।  साहिल का ढाबा गांव वाले घर से 700 मीटर की दूरी पर है। सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद वह लाश को ठिकाने लगाने वाला था, लेकिन 14 फरवरी को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पिता ने की फांसी की मांग

निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही निक्की घर आई थी। वह 3-4 दिन रुकी थी, तब न तो वह किसी टेंशन में थी, न ही उसने साहिल गहलोत या गोवा प्लान के बारे में किसी से कुछ बताया था। पिता को बेटी की मौत का पता तब चला। जब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उन्हें फोन किया। सुनील यादव ने आरोपी साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है।

कोचिंग में हुई थी मुलाकात 

निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वहीं साहिल नजफगढ़ के मित्रांव गांव से है। दोनों की मुलाकात त 2018 में कोचिंग में हुई थी। साहिल स्कूल के बाद जनवरी 2018 में उत्तम नगर की करियर पॉइंट कोचिंग में SSC एग्जाम की तैयारी करने लगा। इस दौरान निक्की ने उत्तम नगर के ही आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी। दोनों एक ही बस में आते-जाते थे। दोनों में दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular