Friday, March 29, 2024
Homeखेल जगतKhelo Haryana Games 2022: खेलो हरियाणा गेम्स आज से शुरू, 11 हजार...

Khelo Haryana Games 2022: खेलो हरियाणा गेम्स आज से शुरू, 11 हजार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Khelo Haryana Games 2022: खेलो हरियाणा गेम्स का आज शुक्रवार 16 दिसंबर से आगाज होने जा रहा है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 11718 खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। इन खेलों में 18 वर्ष तक के खिलाड़ी शामिल होंगे। आगामी खेलो इंडिया गेम्स से पहले खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेलो हरियाणा गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। यही वजह है कि खेलो हरियाणा में खेलो इंडिया के सभी खेलों को शामिल किया गया है।

हरियाणा सरकार हमेशा ही खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। इसी प्रयास के चलते प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा बेहतर प्रदर्शन करते हैं। खेलो हरियाणा गेम्स के लिए भी सरकार की ओर से तमाम इंतजाम किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को ₹400 प्रतिदिन की डाइट दी जाएगी। खिलाड़ियों का आना-जाना फ्री होगा। खेल निदेशक पंकज नैन की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैक सूट दिया जाएगा। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ इनामी राशि भी दी जाएगी।

खेलो हरियाणा गेम्स को प्रदेश के 9 जिलों में संपन्न किया जाएगा। पंचकूला में बास्केटबाल, बाक्सिंग, वालीबाल और महिला हाकी के खेल संपन्न होंगे, यहां कुल 2002 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंबाला में तैराकी और जिम्नास्टिक के खेलों में 1210, यमुनानगर में भारोत्तोलन और लान टेनिस में 528, कुरुक्षेत्र में हाकी पुरुष, साइकिलिंग और गतका खेल में 1298, करनाल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, केनोइंग, फेंसिंग के 2266, रोहतक में टेबल टेनिस, कबड्डी, कुश्ती खेलों में 1430, जींद में रोओविंग और योगा में 660, गुरुग्राम में तीरअंदाजी, जूडो और फुटबॉल खेल में 1144 और फरीदाबाद में खो खो, शूटिंग और मलखंब प्रतियोगिता में 1180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर प्रशासन की ओर से खेलों को संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियां की हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular