Thursday, March 28, 2024
Homeदेशजियो मार्ट ने बंद कर दी अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस Express

जियो मार्ट ने बंद कर दी अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस Express

JioMart Express: जियो मार्ट  (JioMart) ने अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस (JioMart Express) को बंद करने की घोषणा कर दी है। ग्राहक इस सर्विस के जरिए 90 मिनट के भीतर अपना समान मंगा लेते थे इस सर्विस के बंद होने की घोषणा से ग्राहकों को जोरदार झटका लगा है। रियालंस रिटेल ने इस सर्विस को बंद किया तो किसी को कानों कान खबर नहीं हुई चुपचाप इसे बंद कर दिया।

मार्च 2022 में शुरु हुआ था JioMart Express

रिलायंस रिटेल ने बीते साल मार्च 2022 में इस सर्विस को शुरु किया था। उस वक्त इसकी खूब चर्चा हुई थी। ये सर्विस  90 मिनट में डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड कराती थी। अब उसका संचालन रोक दिया गया है। यूजर्स अब Google Play Store से इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं और इसकी वेबसाइट भी निष्क्रिय है। इस ऐप को डाउनलोड करने पर ये जियोमार्ट व्हाट्सएप पर ले जा रहा है। जियो मार्ट व्हाट्सअप सर्विस के जरिए ग्राहक कुछ घंटों में सामान की डिलीवरी हासिल कर सकते हैं और कई बार तो ये अगले दिन तक भी होती है। ये जियो मार्ट एक्सप्रेस की सर्विस के मुकाबले बहुत ही अलग है।

अब 5G आधारित होगा रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम

https://garimatimes.in/railway-ticket-booking-system-will-be-based-on-5g/

पहली बार मुंबई में लॉन्च हुई थी सर्विस 

जियो मार्ट एक्सप्रेस की सर्विस को सबसे पहले नवी मुंबई और वहां के आसपास वाले इलाकों में लॉन्च किया गया था। इस कंपनी की योजना को देश के 200 शहरों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई थी।

कंपनी को चलाना हो रहा था मुश्किल 

कंपनी की ओर से जानकारी मिली है कि  JioMart इस तरह के भारी-भरकम व्यवसाय नहीं करना चाहता है। बीते साल प्रचार के बीच उन्होंने एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ भी प्रयोग किया था लेकिन इसके बावजूद वह सफल नहीं हो सका। इसलिए कंपनी की इस सर्विस को बंद करने का फैसला लेना पड़ा।  जियो मार्ट पहले की तरह ही अपना कारोबार चलाता रहेगा बस इस सर्विस को बंद कर दिया गया है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular